लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोरोना वायरस के एक दिन में 20 नए मामले

By भाषा | Updated: August 4, 2021 09:31 IST

Open in App

लेह, चार अगस्त लद्दाख में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ गए हैं और एक दिन में संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि सभी 20 मामले लेह से मंगलवार को सामने आए। इन नए मामलों से केंद्र शासित प्रदेश में महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 20,365 हो गयी और इस बीमारी का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 71 है, जिनमें से चार करगिल में और 67 लेह में हैं।

लद्दाख में पिछले साल महामारी फैलने से लेकर अब तक कोविड-19 से 207 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 149 की लेह में तथा 58 लोगों की मौत करगिल में हुई। अभी तक कुल 20,087 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में 21 जुलाई से अब तक कोविड-19 के मामले केवल इकाई के आंकड़े तक थे। केवल एक अगस्त को 10 नए मामले आए। 21 जुलाई को 14 नए मामले आए थे। लद्दाख में मंगलवार को कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं