लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी के कोविड केंद्र में 20 और मरीज भर्ती, कुछ को डीएसओ की मंजूरी के बिना दी गयी अनुमति

By भाषा | Updated: April 27, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दक्षिणी दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा संचालित कोविड देखभाल केंद्र में मंगलवार को 20 और मरीज भर्ती किए गए। पिछले दो दिनों में यहां करीब 145 मरीज भर्ती हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस केंद्र में मरीजों की भर्ती के लिए जिला निगरानी अधिकारी (डीएसओ) की मंजूरी की जरूरी प्रक्रिया को खत्म करने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है लेकिन कुछ मरीजों को उनकी हालत के मद्देनजर भर्ती करने की अनुमति दे दी गयी।

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर के राधा स्वामी ब्यास केंद्र में ऑक्सीजन की सुविधा से युक्त 500 बेड वाले केंद्र में सोमवार को 123 मरीज भर्ती किए गए और मंगलवार को 20 मरीज भर्ती हुए।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर (एसपीसीसीसी) की शुरुआत की गयी है। इस केंद्र में अभी केवल ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड हैं और वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि इस केंद्र में चिकित्सकीय साजो सामान और लगातार ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति संबंधी कुछ मुद्दे हैं, इसलिए सभी 500 बेड पर मरीजों की भर्ती के बजाए क्रमिक तरीके से मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल