लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 20 और लोगों की मौत, 2089 नये मामले

By भाषा | Updated: December 6, 2020 20:35 IST

Open in App

जयपुर, छह दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2089 नये मामले रविवार को आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,80,585 हो गई है। वहीं संक्रमण से 20 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मरने वालों का कुल आंकड़ा 2429 तक पहुंच गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 और मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 2429 हो गयी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को जयपुर व जोधपुर में तीन तीन, अजमेर, कोटा, झुंझुनू व पाली दो दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक जयपुर में 455, जोधपुर में 253, अजमेर में 198, बीकानेर में 163, कोटा में 147, भरतपुर में 113, उदयपुर में 104, और पाली में 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य में 2818 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए और अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ कर 2,55,729 हो चुकी है ।

इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण के 2089 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,80,585 हो गयी जिनमें से 22,427 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 481, जोधपुर में 221, अजमेर में 105,कोटा में 101,अलवर में 95, उदयपुर में 91 संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र