लाइव न्यूज़ :

गौ-तस्करी गिरोह के 20 सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:52 IST

Open in App

लखनऊ, 28 दिसंबर उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार को 20 लोगों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गौ-तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर तस्करों को चिनहट कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर एक ढाबे के सामने सुबह करीब साढ़े छह बजे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान रिजवान, अतीत, शौकीन, खीझर, तौहीद, सादिक, नईम, रियाज, सलीम, अयूब, आरिफ, वैस, यूसुफ, रोहित, आदिल, असलम, फरदीन, आषूब, नजाकत और फरमान के रूप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हरियाणा, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक गो-वंशीय पशुओं की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। आज सूचना प्राप्त हुई कि गो-वंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का एक समूह किसान पथ पर पंजाबी ढाबा के सामने खरीद फरोख्त के लिए रुका है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 गो-तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चिनहट कोतवाली में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह