लाइव न्यूज़ :

गिरिडीह में कोविड परीक्षण की 20 मशीनें खराब, जांच न हो पाने से लोग परेशान

By भाषा | Updated: April 13, 2021 00:48 IST

Open in App

गिरिडीह (झारखंड), 12 अप्रैल गिरिडीह जिले में कोरोना वायरस परीक्षण करने वाली 20 ट्रूनेट मशीनें खराब हो गई हैं जिसके चलते जिला प्रशासन सिर्फ 16 जांच मशीनों से काम चला रहा है परिणामस्वरूप कोविड-19 जांच के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदीव्य कुमार सोनू ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर नयी ट्रूनेट मशीनें गिरिडीह को उपलब्ध कराने की मांग की है। गिरिडीह जिले में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जबकि यहां मात्र 16 ट्रूनेट मशीनें ही काम कर रही हैं।

सिविल सर्जन डॉ एस सन्याल ने बताया कि 360 मरीजों की प्रत्येक दिन गिरिडीह में जाँच करनी है लेकिन मशीनों की कमी के चलते किसी प्रकार 275 मरीजों का कोरोना जांच हो रही है।

डॉ सन्याल ने बताया कि जिले में एक लाख 40 हजार लोगों को कोरोना वायरस टीका लग गया है । आज भी टीका उत्सव चल रहा है । जिले में फिलहाल 80 से अधिक एक्टिव मामले हैं जिनका कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू