लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में टीका लगवाने के बदले दिए जा रहे 20 किलो चावल

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:23 IST

Open in App

ईटानगर, नौ जून अरुणाचल प्रदेश के एक प्रशासनिक क्षेत्र में टीका लगवाने के बदले लगभग 20 किलो चावल देने की योजना गांववालों के बीच टीके को लेकर अफवाहों को दूर करने के मामले में प्रभावी साबित हो रही है। इस योजना की घोषणा के बाद कुछ ही दिन में 80 से अधिक गांववासी टीका लगवा चुके हैं।

लोअर सुबनश्री जिले के याजाली के क्षेत्राधिकारी ताशी वांगचुक थोंगडोक द्वारा सोमवार को यह योजना शुरू की गई थी, जो बुधवार तक जारी रहेगी। इसके तहत 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने पर मुफ्त में चावल दिये जा रहे हैं।

एपीसीएस के 2016 बैच के अधिकारी थोंगडोक ने कहा, ''आज दोपहर तक 80 से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। हमारा लक्ष्य 20 जून तक क्षेत्र के सभी लोगों को टीका लगाना है।''

अधिकारियों ने कहा कि यजाली सर्कल में 45 वर्ष से अधिक आयु के 1,399 लोग हैं।

थोंगडोंग ने कहा कि इनमें से कई लोग प्रतिकूल मौसम के बावजूद दूर-दराज के गांवों से पैदल चलकर टीका लगवाने आए। उन्होंने कहा कि प्रशासन क्षेत्र के प्रत्येक गांव में टीकाकरण अभियान शुरू करने का रोडमैप तैयार कर रहा है।

अधिकारी ने कहा, ''हम शुक्रवार और शनिवार को घर-घर जाकर 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने की योजना बना रहे हैं। हमारी पेशकश जारी रहेगी लेकिन चावल की मात्रा 20 किलो की जगह 10 किलो कर दी जाएगी।''

उन्होंने कहा कि विवेकानंद केन्द्र विद्यालय के दो पूर्व छात्रों ने लाभार्थियों के बीच वितरण के लिये चावल दान किये हैं।

अधिकारियों ने कहा कोविड-19 टीके को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं। इनमें टीका लगवाने के बाद गंभीर बीमारियां होने जैसी अफवाह भी शामिल है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डिमोंग पाडुंग ने कहा कि अब तक राज्य में 3,95,445 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर