लाइव न्यूज़ :

केरल में भूस्खलन वाले स्थान से अब तक 20 शव बरामद, लापता व्यक्तियों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: August 8, 2020 16:14 IST

शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों- आपदा प्रभावित इडुक्की, वायनाड, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देखराब मौसम की वजह से संचार सेवाओं और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।पुलिस और दमकल अधिकारियों के अलावा एनडीआरएफ की दो टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।

इडुक्की (केरल):  केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन की घटना के बाद मलबे से अब तक कम से कम 20 शव बरामद किए गए हैं, जबकि लापता लोगों का पता लगाने के लिए लगातार हो रही बारिश के बावजूद प्रयास जारी है। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों के 20 मकान इस भूस्खलन की चपेट में आ गए।  

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमों ने शनिवार सुबह तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया है। इडुक्की के जिलाधिकारी एच दिनेश ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘शुक्रवार रात को हमने दो शव बरामद किए थे। आज हमने दो और शव बरामद किए हैं।

इसके साथ ही, अब तक 20 शव बरामद किये जा चुके हैं।’’ जिला प्रशासन के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, 46 लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि 12 लोगों को शुक्रवार को बचाया गया और उनका उपचार चल रहा है। देविकुलम के उप जिलाधिकारी प्रेम कृष्णन ने मीडिया से कहा, ‘‘पुलिस और दमकल अधिकारियों के अलावा एनडीआरएफ की दो टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।

वे खराब मौसम के बावजूद काम कर रहे हैं। खराब मौसम की वजह से संचार सेवाओं और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।’’ इस बीच, शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों- आपदा प्रभावित इडुक्की, वायनाड, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, केरल में पिछले 24 घंटों में औसतन 95 मिलीमीटर बारिश हुई।  

टॅग्स :केरलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी