लाइव न्यूज़ :

बलिया में भाकपा (माले) के 20 कार्यकर्ता हिरासत में

By भाषा | Updated: March 26, 2021 14:55 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 26 मार्च केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सिकंदरपुर में प्रदर्शन कर रहे भाकपा (माले) के 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सिकंदरपुर पुलिस चौकी के प्रभारी अमरजीत यादव ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सिकंदरपुर कस्बे में पूर्वान्ह प्रदर्शन करने व बंद को सफल बनाने के लिए पहुँचे भाकपा (माले) के 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया ।

उन्होंने बताया कि इनमें भाकपा माले के प्रमुख नेता श्रीराम चौधरी भी शामिल हैं ।

यादव ने बताया कि बंद का सिकंदरपुर कस्बे में कोई प्रभाव नहीं पड़ा और बंद व प्रदर्शन के मद्देनजर सिकंदरपुर कस्बे में सुरक्षा के प्रबन्ध किये गए थे । हाल ही में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सिकंदरपुर में किसान महा पंचायत को संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल