लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर कोविड-19 जांच की बुकिंग कराने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 20 काउंटर खोले गए

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 जांच की बुकिंग कराने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 20 विशेष काउंटर खोले गए हैं ताकि यात्रियों को लंबी लाइनों और इंतजार से छुटकारा मिल सके।

दरअसल, कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, संक्रमण की दृष्टि से ‘‘जोखिम वाले’’ देशों से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा जबकि दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों को भी जांच से गुजरना होगा।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने कहा, ‘‘यात्रियों की सुविधा के लिए, डायल ने उन यात्रियों के लिए आगमन पर 20 समर्पित काउंटर स्थापित किए हैं, जिन्होंने अपने आरटी-पीसीआर/ रैपिड पीसीआर जांच की पहले ही बुकिंग करवा ली है।’’

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक एवं घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं