लाइव न्यूज़ :

जयपुर भेजे गए असम कांग्रेस-एआईयूडीएफ के 20 उम्मीदवार? जानें इस खबर पर कांग्रेस पार्टी ने दिया क्या जवाब

By भाषा | Updated: April 10, 2021 08:24 IST

असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता ने इस संबंध में मीडिया में आयी खबरों को खारिज किया और दावा किया कि पार्टी के सारे उम्मीदवार राज्य में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाहरी इलाके में दिल्ली राजमार्ग के पर एक निजी होटल में उम्मीदवारों को ठहराया गया है।असम कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया ने कहा कि जयपुर गयी उड़ान में कांग्रेस के एक भी उम्मीदवार नहीं थे।

जयपुर: असम विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही खरीद-फरोख्त की किसी भी आशंका से बचने के लिए कांग्रेस ने अपने गठबंधन के करीब 20 ऐसे उम्मीदवारों को जयपुर पहुंचा दिया है जिनकी जीत की वह उम्मीद लगा रही है।

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने इस बारे में बताया। हालांकि, असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता ने इस संबंध में मीडिया में आयी खबरों को खारिज किया और दावा किया कि पार्टी के सारे उम्मीदवार राज्य में हैं।

सूत्रों ने बताया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाहरी इलाके में दिल्ली राजमार्ग के पर एक निजी होटल में उम्मीदवारों को ठहराया गया है, उनमें एआईयूडीएफ के उम्मीदवार ज्यादा हैं।

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बताया, ‘‘शुक्रवार को असम से करीब 20 उम्मीदवारों को जयपुर भेजा गया है।’’ असम कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया ने कहा कि जयपुर गयी उड़ान में कांग्रेस के एक भी उम्मीदवार नहीं थे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘सारे उम्मीदवार अभी असम में ही हैं।’’ उन्होंने कहा कि अगर एआईयूडीएफ के उम्मीदवार राजस्थान गए हों तो उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

असम में कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘महाजोत’ में एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा (माले), आंचलिक गण मोर्चा और राजद शामिल हैं। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। मतगणना दो मई को होगी।  

टॅग्स :राजस्थानअसमअसम विधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह