लाइव न्यूज़ :

पुलवामा: सुरक्षाबलों के सामने पस्त हुए हौसले, मुठभेड़ में घिरने पर दो आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 30, 2021 16:19 IST

परिजनों ने मौके पर पहुंच दोनों आतंकियों को परिवार व बच्चों का हवाला दिया। इसके बाद वे आत्मसमर्पण करने के लिए मान गए।

Open in App
ठळक मुद्देपहले सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वे नहीं माने। इसके बाद परिजनों के कहने पर दोनों आतंकियों ने हथियार डाल सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

जम्मू, 30 जनवरी। सुरक्षाबलों को आज कश्मीर में एक बार फिर ‘आप्रेशन मां’ ने उस समय कामयबी दिलाई जब दो आतंकियों के साथ छोटी सी मुठभेड़ के उपरांत उन्हें उनके परिजनों ने हथियार डालने पर मजबूर कर दिया। पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों ने सुरक्षाबलों के सामने समर्पण किया है। परिजनों और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों आतंकियों ने हथियार डाले। इससे दोनों के घरों में खुशी का माहौल है। 

शनिवार तड़के दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में संयुक्त बलों के सामने एक घर में फंसे दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलवामा के लेलहर गांव में शुक्रवार शाम को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान एक घर में शरण लिए दो स्थानीय आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। 

इस दौरान जवानों की जवाबी कार्रवाई में गोली से एक आतंकी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों से समर्पण करने की अपील की। साथ ही आतंकियों के परिवार के सदस्यों को बुलाया गया। परिजनों ने भी उनसे वापस लौटने की गुजारिश की। कई प्रयासों के बाद दोनों फंसे हुए आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह