महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में एक बस के पलटने से 2 छात्रों की हुई मौत, 47 लोग हैं गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: December 12, 2022 07:51 IST2022-12-12T07:42:34+5:302022-12-12T07:51:48+5:30

इस हादसे पर बोलते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्र जब लोनावाला (पुणे जिले में स्थित) में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे तभी बस के चालक ने ब्रेक फेल होने के कारण खोपोली के पास घाट (पहाड़ी सड़क) इलाके में वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया।’’

2 students killed 47 injured after a bus overturned in Raigad district Maharashtra | महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में एक बस के पलटने से 2 छात्रों की हुई मौत, 47 लोग हैं गंभीर रूप से घायल

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsमहाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक बस के पलटने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई है जबकि उस पर सवार 47 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है। शुरुआती जांच में यह कहा जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो जाने से यह दुर्घटना घटी है।

मुंबई:महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली कस्बे के निकट एक पहाड़ी इलाके में रविवार की रात एक बस के पलट जाने से दो छात्रों की मौत हो गई और 47 अन्य घायल हो गए है। ये छात्र लोनावाला में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी है। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया था। 

क्या है पूरा मामला

इस पर बोलते हुए एक अधिकारी ने बताया कि घटना लोनावाला हिल स्टेशन से लगभग 14 किलोमीटर दूर पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर रात करीब आठ बजे ‘मैजिक प्वाइंट’ पहाड़ी के निकट हुई है। उन्होंने बताया कि निजी बस में उपनगर चेंबूर की एक कोचिंग कक्षा के 49 छात्र सवार थे। उन्होंने कहा कि वे सभी 10वीं कक्षा के छात्र हैं। 

अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्र जब लोनावाला (पुणे जिले में स्थित) में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे तभी बस के चालक ने ब्रेक फेल होने के कारण खोपोली के पास घाट (पहाड़ी सड़क) इलाके में वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया।’’ 

गंभीर रूप से घायल छात्रों की हुई मौत

मामले में पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में सभी छात्र और चालक घायल हो गए थे। उन्हें लोनावाला और खोपोली के अस्पतालों में ले जाया गया था। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 17 और 16 साल के दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चेंबूर कैंप निवासी हितिका खन्ना और उपनगरीय घाटकोपर के असलफा गांव निवासी राज राजेश म्हात्रे (16) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। 

Web Title: 2 students killed 47 injured after a bus overturned in Raigad district Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे