लाइव न्यूज़ :

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: March 23, 2021 14:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक पीटीआई-भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि11 न्यायालय ओटीटी मंच

उच्च न्यायालयों में ओटीटी मंचों के नियमन से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई पर शीर्ष अदालत की रोक

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने ‘ओवर-द-टॉप’ (ओटीटी) मंचों के नियमन को लेकर सभी उच्च न्यायालयों में दायर याचिकाओं की सुनवाई पर मंगलवार को रोक लगा दी।

दि8 जल भारत पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयुक्तों के बीच बातचीत शुरू

नई दिल्ली, भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयोग के आयुक्तों की दो दिवसीय वार्षिक बैठक की शुरुआत मंगलवार को यहां हुई। इसमें पाकिस्तान द्वारा चेनाब नदी पर भारत की ओर से स्थापित की जा रही जल विद्युत परियोजना पर आपत्ति सहित कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।

संसद9 महाराष्ट्र हंगामा रास

भाजपा सदस्यों ने राज्यसभा में उठाया देशमुख का मामला, हुआ हंगामा

नयी दिल्ली, भाजपा के सदस्यों ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कथित आरोपों से संबंधित मामले को राज्यसभा में उठाने की एक बार फिर कोशिश की। इसकी वजह से सदन में थोड़ी देर के लिए हंगामा भी हुआ।

वि7 अमेरिका राणा प्रत्यर्पण

तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध पर गौर करे अमेरिकी अदालत: बाइडन प्रशासन

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने संघीय अदालत से पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध पर गौर करने की अपील की है। राणा पर मुम्बई में 2008 में हुए आतंकवादी हमलों में संलिप्त होने का आरोप है।

प्रादे23 असम भाजपा घोषणापत्र

असम में भाजपा ने घोषणापत्र किया जारी: एनआरसी को दुरुस्त करने का किया वादा

गुवाहाटी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया और परिसीमन अभ्यास के माध्यम से लोगों के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करने का वादा किया।

प्रादे14 बंगाल भाजपा प्रत्याशी

भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए 11 और प्रत्याशियों की घोषणा की, दो सीटों पर बदले गए उम्मीदवार

कोलकाता, भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की 11 सीटों पर चुनाव के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की तथा दो अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों को बदला।

वि14 इजराइल चुनाव

इजराइल में मतदान शुरू, नेतन्याहू का राजनीतिक भविष्य दांव पर

यरुशलम, दो साल में चौथे संसदीय चुनाव के लिए इजराइल में मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। इसे मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कथित विभाजनकारी शासन को लेकर जनमत संग्रह माना जा रहा है।

प्रादे28 मप्र लीड हादसा

ग्वालियर में ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत

ग्वालियर (मप्र), मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार सुबह एक ऑटो रिक्शा और तेज रफ्तार बस के बीच टक्कर होने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

अर्थ9 न्यायालय ऋण किस्त स्थगन

ऋण किस्त स्थगन अवधि के दौरान उधारकर्ताओं से कोई चक्रवृद्धि, दंडात्मक ब्याज नहीं लिया जाएगा: न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि छह महीने की ऋण किस्त स्थगन अवधि के लिए उधारकर्ताओं से कोई चक्रवृद्धि या दंडात्मक ब्याज नहीं लिया जाएगा, और यदि पहले ही कोई राशि ली जा चुकी है, तो उसे वापस जमा या समायोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos