लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में 2 और आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 12, 2020 16:22 IST

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 22-आरआर की संयुक्त टीम इस आप्रेशन को अंजाम दे रही हैं। तलाशी अभियान रविवार तड़के करीब चार बजे के समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया।छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं।

जम्मू: सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। फिलहाल मुठभेड़ जारी थी जिसमें दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं।

फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया हुआ है। पुलिस की एक संयुक्त टीम, सेना की 22 आरआर और सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही संयुक्त दल ने संदिग्ध स्थान का घेराव किया, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की।

संयुक्त दल द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 22-आरआर की संयुक्त टीम इस आप्रेशन को अंजाम दे रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान रविवार तड़के करीब चार बजे उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसोपोर मुठभेड़भारतीय सेनासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं