अमित शाह के इशारे पर हटाए गए गोवा के दो कैब‌िनेट मंत्री, अब सीएम पर्रिकर सेफ?

By भाषा | Updated: September 24, 2018 16:50 IST2018-09-24T12:48:33+5:302018-09-24T16:50:41+5:30

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा था कि पर्रिकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे, लेकिन कैबिनेट में कुछ फेरबदल जरूर होगी।

2 ministers have been excluded from Goa CM Parrikar cabinet, Shah directs | अमित शाह के इशारे पर हटाए गए गोवा के दो कैब‌िनेट मंत्री, अब सीएम पर्रिकर सेफ?

फाइल फोटो

पणजी, 24 सितंबर:गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के कैबिनेट से दो मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रिमंडल से बाहर किए गए दोनों मंत्री भाजपा के हैं। फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर पिछले कुछ समय से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

शहर विकास मंत्री डिसूजा और बिजली मंत्री मडकईकर को ऐसे वक्त में कैबिनेट से बाहर किया गया है जब मुख्यमंत्री पर्रिकर स्वयं दिल्ली के आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज करा रहे हैं।

डिसूजा फिलहाल अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं जबकि जून में आघात लगने के बाद से बीमार चल रहे मडकईकर का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा के दो नेताओं - निलेश काबराल और मिलिंद नाइक - को सोमवार की शाम मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

नाइक पूर्ववर्ती लक्ष्मीकांत पारसेकर सरकार में बिजली मंत्री रह चुके हैं जबकि काबराल पहली बर मंत्री पद की शपथ लेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा था कि पर्रिकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे, लेकिन कैबिनेट में कुछ फेरबदल जरूर होगी।

 

Web Title: 2 ministers have been excluded from Goa CM Parrikar cabinet, Shah directs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे