लाइव न्यूज़ :

फ्लैट में लगी आग 2 बच्चियों की जलकर मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: August 16, 2021 14:17 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 16 अगस्त नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में बनी एक में एक घर में आज तड़के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस घटना में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने मौके पर पहुंची दमकल विभाग व थाना फेस -3 पुलिस ने लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव के अंतर्गत ‘अजनारा होम सोसाइटी’ के पीछे एक प्राइवेट बिल्डर द्वारा गांव की जमीन पर बनाई गई 5 मंजिला सोसाइटी में रहने वाले दिनेश सोलंकी पुत्र नरसिंह सोलंकी के मकान में आज सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग में दिनेश सोलंकी की दो बेटियां कृतिका (9 वर्ष) रुद्राक्षी (12 वर्ष) दिनेश सोलंकी, उनकी पत्नी ममता सोलंकी, और 4 वर्षीय बेटा शिवाय गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घर में फंसे लोगों को निकाल कर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने रुद्राक्षी और कृतिका को मृत घोषित कर दिया। दिनेश सोलंकी, उनकी पत्नी ममता तथा बेटे सिवाय की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि इस आग में फ्लैट में रखा सारा सामान जल गया। आग निचले फ्लोर पर लगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह