करण जौहर के घर काम करने वाले 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, डायरेक्टर ने खुद को आइसोलेशन में रखा
By स्वाति सिंह | Updated: May 25, 2020 21:52 IST2020-05-25T21:52:21+5:302020-05-25T21:52:21+5:30
बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के घर में काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। करण जौहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी।

करण ने ट्वीट किया, 'मेरे दो घरेलू कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मुंबई: भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप छाया हुआ है, इसके चलते देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन जारी है। इसी बीच बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के घर तक भी कोरोना पहुंच गया है। करण जौहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उनके घर में काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
करण ने ट्वीट किया, 'मेरे दो घरेलू कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लक्षण दिखने के बाद उन्हें बिल्डिंग में अलग क्वारनटीन में रखा गया था। बीएमसी को तुरंत इसकी जानकारी दे दी थी।'
करण जौहर ने आगे लिखा, 'हमारा पूरा परिवार और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है और किसी में कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। हम लोगों ने सुबह टेस्ट भी करवाया था जो कि नेगेटिव आया है, लेकिन हमने खुद को अगले 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में कर लिया है। हम सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें बेहतर इलाज और सुरक्षा दी जाएगी और वह जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे।'
— Karan Johar (@karanjohar) May 25, 2020
बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम क्वारनटीन में रखा गया है। किरण कुमार से पहले बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें सबसे पहला नाम बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का है। उनके बाद प्रोड्यूसर करीम मोरानी, उनकी दोनों बेटियां शजा और जोआ मोरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी। सही समय पर इलाज और सावधानी बरतने के कारण वे तीनों जल्द ही अस्पताल से घर वापस आ गए थे।