लाइव न्यूज़ :

Hyderabad: बुर्का पहनी दो महिलाओं ने मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने का किया प्रयास, चर्च में भी तोड़फोड़ करने पहुंची, पुलिस ने हिरासत में लिया

By रुस्तम राणा | Updated: September 27, 2022 17:26 IST

हैदराबाद सेंट्रल जोन के डीसीपी एमआर चंद्रा ने कहा। “खैरताबाद के एक पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति के एक हिस्से में तोड़फोड़ करने के आरोप में मुस्लिम समुदाय की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं दोनों आरोपी महिलाएं पुलिस को नहीं बता रही हैं अपना नाम पतानामपल्ली के विधायक जेएच मेराज ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच की मांग की

हैदराबाद:हैदराबाद में मंगलवार को दो बुर्का पहनी महिलाओं ने मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास किया है। यह घटना शहर के खैरताबाद इलाके की है जहां उन्होंने पहले दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद कुछ मीटर की दूरी पर एक चर्च में वर्जिन मैरी की एक मूर्ति को विरूपित करने की कोशिश की। दोनों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

वहीं नामपल्ली के विधायक जेएच मेराज ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए कहा, बुर्का पहनी महिलाओं ने स्पैनर से मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान भक्तों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों चर्च गई और वहां भी मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा, मैं पुलिस अधिकारियों से इस मामले की विस्तृत जांच का अनुरोध करता हूं।

मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिलाएं जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और न ही अपने नामों का खुलासा कर रही हैं। हैदराबाद सेंट्रल जोन के डीसीपी एमआर चंद्रा ने कहा। “खैरताबाद के एक पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति के एक हिस्से में तोड़फोड़ करने के आरोप में मुस्लिम समुदाय की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला को स्पैनर लिए हुए भी देखा गया; उसने एक स्थानीय पर हमला करने की कोशिश की जिसने उन्हें रोकने की कोशिश की। आगे की जांच की जा रही है।” 

दोनों आरोपी महिलाओं को पीएफआई के सदस्य के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने बताया कि दोनों ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की सदस्या होने से इनकार किया है। आपको बता दें कि देशभर में पीएफआई के खिलाफ एनआईए द्वारा व्यापक छापेमारी की गई है, जिसमें राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने पीएफआई के 100 से अधिक सदस्यों और पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :हैदराबादमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया