लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवाद निरोधक अभियान का 19वां दिन

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:36 IST

Open in App

जम्मू, 29 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए चलाया जा रहा व्यापक तलाश अभियान शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने कहा कि यह बीते कई वर्षों में सबसे लंबे समय तक चलने वाला अभियान है।

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि बीते कई दिन से आतंकवादियों से कोई आमना सामना नहीं हुआ है लेकिन उन्हें पकड़ने और इलाके को उनसे मुक्त कराने के प्रयास जारी हैं। अंतिम बार, 24 अक्टूबर को संयुक्त तलाश दल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

सेना के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘क्षेत्र के जंगलों से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए अभियान जारी है। यह बीते कई वर्षों में संभवत: सबसे अधिक लंबा चलने वाला अभियान है।’’

मेंढर के भट्टी दरियां के साथ राजौरी जिले के थानामंडी और पुंछ के सुरनकोट के समीप के जंगलों में आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अभियान शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहा। इससे पहले, 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को सुरनकोट और मेंढर में अलग-अलग घटनाओं में नौ सैन्यकर्मियों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने कहा कि दो महिलाओं सहित 12 से अधिक लोगों को तब पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जब यह पता चला कि उन्होंने कथित तौर पर आतंकवादियों को सहायता प्रदान की थी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा लगाए गए चार आईईडी का पता लगाया गया और उन्हें निष्क्रिय किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू