लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 19,948 नये मामले, 187 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:37 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह अगस्त केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 19,948 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,13,551 हो गयी जबकि 187 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 17,515 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19,480 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 33,17,314 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,78,204 हो गयी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में मलाप्पुरम में सर्वाधिक 3417 नये मरीज सामने आए। इसके बाद एर्नाकुलम में 2310, त्रिशूर में 2167, कोझिकोड में 2135, पलक्कड़ में 2031, कोल्लम में 1301, अलाप्पुझा में 1167, तिरुवनंतपुरम में 1070 और कन्नूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 993 नये मामले सामने आए।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,51,892 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 13.13 प्रतिशत हो गयी है। राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,87,492 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 4,58,397 लोगों को घरों अथवा सरकारी केन्द्रों में पृथकवास में रखा गया है और 29,095 लोग अस्पतालों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है