लाइव न्यूज़ :

दाऊद के एजेंट फारूक टकला को गिरफ्तार कर लाया गया भारत, 1993 मुंबई बम धमाके के बाद से था फरार

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 8, 2018 10:37 IST

फारुक टकला के खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। जल्द मुंबई के टाडा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Open in App

मुंबई, 8 मार्च; 1993 में मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम का सहयोगी फारुक टकला को दुबई से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। फारुक टकला को गुरुवार ( 8मार्च) सुबह एयर इंडिया की विमान से भारत लाया गया है। टकला को मुंबई में टाडा कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। फारुक टकला 993 में मुंबई बम धमाकों के बाद देश छोड़कर फरार हो गया था। 

सीबीआई को  1993 में मुंबई बम धमाकों केस में जांच के लिए अब और भी अहम कड़ी मिल गई है। टकला के खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।  सीबीआई अब टकला से पूछताछ कर रही है। इस मामले में न्यूज एजेंसी एएनआई को वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम ने बताया कि दाऊद के पूरे गैंग के लिए यह एक बहुत ही बड़ा झटका है। फारूक टकला मुंबई के 1993 धमाकों से जुड़ा है। सीबीआई को इससे जांच में मदद मिलेगी। वहीं एनसीपी नेता और सीनियर वकील माजिद मेमन का कहना है कि टकला की गिरफ्तारी से यह साफ पता चलता है कि वह अभी भी जमानता चाहता है। दाऊद इब्राहिम के वकील श्याम केसवानी ने 6 मार्च को इसकी सूचना दी थी कि दाऊद इब्राहिम कुछ शर्तों पर भारत वापस लौटना चाहता है। शर्त मंजूर होने के बाद ही वो भारत आएगा। लेकिन भारत सरकार को उसकी शर्तें मंजूर नहीं हैं। दाऊद चाहता है कि उसे भारत में सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मुंबई के आर्थर रोड सेंट्रल जेल में ही रखा जाए। 

गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम और फारुक टकला के 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी हैं। इस ब्लास्ट में मुंबई के  350 लोग मारे गए थे। इनके ऊपर और भी कई  संगीन आरोप हैं। यह दोनों तकरीबन 25 सालों से भारत के भगोड़ा आतंकी हैं। दाऊद इब्राहिम फिलहाल पाकिस्तान में है।

टॅग्स :दाऊद इब्राहिममुंबईसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!