ब्रिटेन से लौटे 199 लोगों का बृहस्पतिवार रात तक पता लगा लिया जाएगा : कनार्टक के स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: December 31, 2020 15:42 IST2020-12-31T15:42:43+5:302020-12-31T15:42:43+5:30

199 people returned from UK to be detected by Thursday night: Health Minister of Karnataka | ब्रिटेन से लौटे 199 लोगों का बृहस्पतिवार रात तक पता लगा लिया जाएगा : कनार्टक के स्वास्थ्य मंत्री

ब्रिटेन से लौटे 199 लोगों का बृहस्पतिवार रात तक पता लगा लिया जाएगा : कनार्टक के स्वास्थ्य मंत्री

बेंगलुरु, 31 दिसंबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने बृहस्पतिवार को भरोसा जताया कि ब्रिटेन से लौटे जिन 199 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है उनका आज रात तक पता लगा लिया जाएगा।

नए कोरोना वायरस को कर्नाटक में फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ब्रिटेन से लौटे सभी लोगों का पता लगा रही है।

अब तक सात लोगों में नए कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा कि 199 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें से 97 विदेशी हैं। इसी वजह से सरकार उनके फोन नंबर का पता नहीं लगा पा रही है। अब राज्य का गृह विभाग उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहा है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘199 लोगों में से 24 की पहचान बुधवार को हो गयी। संभव है कि बृहस्पतिवार शाम तक हम शेष लोगों का भी पता लगा लें।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ब्रिटेन से राज्य में लौटे 1,614 लोगों में से 30 में आरटी-पीसीआर के जरिए की गयी जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके संपर्क आए चार लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सात लोगों में नए कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकी घोषणा केंद्र भी कर चुका है। इसके अलावा कोई नया मामला प्रकाश में नहीं आया है।’’

उन्होंने बताया ‘‘सभी की स्थिति ठीक है। किसी में गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं हैं। हम लोग उन पर नजर रख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 199 people returned from UK to be detected by Thursday night: Health Minister of Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे