लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 199 और मरीजों की मौत, 37,238 नये मामले

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:47 IST

Open in App

लखनऊ, 23 अप्रैल उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 199 और मरीजों की मौत हो गई और कोविड-19 के रिकार्ड 37,238 नये मामले सामने आये।

राज्‍य में अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा दस लाख पार हो गया है। बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 195 मरीजों की मौत हो गई थी जबकि कोविड-19 के 34,379 नये मामले सामने आये थे।

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में इस समय कुल 2,73,653 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से दो लाख 18 हजार मरीज पृथकवास में और बाकी निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 199 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 10,737 हो गई है। वहीं कोविड-19 के 37,238 नये मामले सामने आने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 10,13,370 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचार के बाद 22,566 मरीज घर भेजे गये और अब तक कुल 7,28,980 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

सहगल के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्‍य में 2.25 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 3.93 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

सहगल ने अफवाहों से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन, आवश्यक दवाई और बिस्तर का निरंतर प्रबंधन का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में वातावरण से ऑक्सीजन बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है और 31 ऐसे अस्पतालों के लिए शासन से आदेश जारी किये जा चुके हैं जहां अगले 15 से 20 दिनों में वातावरण की हवा से ऑक्सीजन बनाने के प्‍लांट लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मरीजों के लिए 1500 ऑक्सीजन संयंत्र का भी आदेश दिया गया है।

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के 5,682 नये मरीज मिले और 14 संक्रमितों की मौत हो गई। इसी अवधि में कानपुर नगर में 1,993, प्रयागराज में 1,954, वाराणसी में 1,483, मेरठ में 1,361 और बरेली में 1,221 नये संक्रमित पाये गये हैं। वहीं प्रयागराज में 12, वाराणसी और चंदौली में 10-10, कानपुर नगर, बस्ती और गौतमबुद्धनगर में नौ-नौ, गोरखपुर और झांसी में आठ-आठ और संक्रमितों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान