लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 1984 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 मार्च केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 1984 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 11 लाख से अधिक हो गए। नए मरीजों में ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति भी शामिल है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25,158 है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि राज्य में 1,965 और लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिससे अब तक ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10,70,343 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11,00,624 है।

दोपहर दो बजे समाप्त होने वाले पिछले 24 घंटों में, 53,184 नमूनों की जांच की गई और जांच संक्रमण दर 3.73 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक 1,25,58,269 नमूनों की जांच हुई है।

कोझिकोड में सबसे अधिक 261 मामले सामने आए, उसके बाद त्रिशूर में 203, एर्नाकुलम में 185, कन्नूर में 180, जबकि इडुक्की में सबसे कम 45 मामले सामने आए।

बीमारी से 17 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,467 हो गई।

नए मरीजों में 15 स्वास्थ्य कर्मी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब