लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 1984 नए मामले, मृतक संख्या 10,000 से अधिक हुई

By भाषा | Updated: December 13, 2020 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 1984 नए मामले आए और संक्रमण दर घटकर 2.74 प्रतिशत पर आ गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण से 33 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10,014 हो गयी।

शहर में तीन दिसंबर से सात दिसंबर के बीच संक्रमण दर में लगातार गिरावट दर्ज की गयी और इस दौरान यह क्रमश: 4.96 प्रतिशत, 4.78 प्रतिशत, 4.2 प्रतिशत, 3.68 प्रतिशत और 3.15 प्रतिशत रही। हालांकि, आठ दिसंबर को यह 4.23 प्रतिशत हो गयी और नौ दिसंबर को 3.42 प्रतिशत और 10 दिसंबर को 2.46 प्रतिशत हो गयी। इसके बाद 11 दिसंबर को यह 3.33 और 12 दिसंबर को 2.64 प्रतिशत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के नए बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले कोविड-19 के 72,335 नमूनों की जांच की गयी, जिसमें संक्रमण के ये नए मामले आए। इसमें आरटी-पीसीआर तरीके से 35,611 नमूनों की जांच की गयी।

बुलेटिन में कहा गया कि शहर में 16,785 मरीजों का उपचार चल रहा है और एक दिन पहले उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,373 थी। नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 6,07,454 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू