लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 1984 नए मामले, मृतक संख्या 10,000 से अधिक हुई

By भाषा | Updated: December 13, 2020 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 1984 नए मामले सामने आए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6.07 लाख तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण से 33 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10,000 के आंकड़े को पार कर गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण से 33 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10,014 हो गयी।

उन्होंने बताया कि रविवार को संक्रमण दर घटकर 2.74 प्रतिशत पर आ गई।

शहर में तीन दिसंबर से सात दिसंबर के बीच संक्रमण दर में लगातार गिरावट दर्ज की गयी और इस दौरान यह क्रमश: 4.96 प्रतिशत, 4.78 प्रतिशत, 4.2 प्रतिशत, 3.68 प्रतिशत और 3.15 प्रतिशत रही। हालांकि, आठ दिसंबर को यह 4.23 प्रतिशत हो गयी और नौ दिसंबर को 3.42 प्रतिशत और 10 दिसंबर को 2.46 प्रतिशत हो गयी। इसके बाद 11 दिसंबर को यह 3.33 और 12 दिसंबर को 2.64 प्रतिशत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के नए बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले कोविड-19 के 72,335 नमूनों की जांच की गयी, जिसमें संक्रमण के ये नए मामले आए। इसमें आरटी-पीसीआर तरीके से 35,611 नमूनों की जांच की गयी।

दिल्ली में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 8,593 नए मामले 11 नवंबर को आए थे।

बुलेटिन में कहा गया कि शहर में 16,785 मरीजों का उपचार चल रहा है और एक दिन पहले उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,373 थी। नए मामलों के साथ संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 6,07,454 हो गयी।

दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या शनिवार को घटकर 6,388 रह गई, जो शुक्रवार को 6,451 थी।

इस बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को ट्वीट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में मृत्यु दर 1.6 है, जो अहमदाबाद के 4, मुंबई के 3.8, कोलकाता के 2 और चेन्नई के 1.8 की तुलना में कम है।

उनके द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मृत्यु दर का राष्ट्रीय औसत 1.5 है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार और घरेलू पृथकवास की निरंतर निगरानी के कारण दिल्ली में 96 प्रतिशत रिकवरी दर हासिल करने में सफलता मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान