लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 198 नए मामले, अकेले मुंबई में 190 मामले

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:53 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के 198 नए मामले सामने आए, जिनमें से 190 मामले अकेले मुंबई में दर्ज किए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नए मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रोन के 450 मामले सामने आ चुके हैं।

बयान के मुताबिक, नाइजीरिया की यात्रा करने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और इस व्यक्ति के नमूने में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया कि व्यक्ति की मौत का संक्रमण से कोई संबंध नहीं है।

बयान के मुताबिक, मरीज को पिंपरी चिंचवाड नगर निगम के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती किया गया था और वह पिछले 13 साल से मधुमेह से पीड़ित था।

विभाग के मुताबिक, राज्य में सामने आए ओमीक्रोन के 198 नए मामलों में से केवल 30 ने हाल में विदेश यात्रा की थी। ठाणे शहर में ओमीक्रोन के चार मामले जबकि सतारा, नांदेड़, पुणे और पिंपरी चिंचवाड नगर निगम क्षेत्रों से एक-एक मामला सामने आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल