लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 198 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 5, 2021 12:46 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच जनवरी ओडिशा में कोविड-19 के 198 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,30,690 हो गए। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,887 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 198 नए मामलों में से 158 मामले पृथक केन्द्रों और बाकी पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करते हुए सामने आए।

उन्होंने बताया कि अंगुल में सबसे अधिक 34 मामले सामने आए। इसके बाद सुंदरगढ़ में 23 और क्योंझर में 19 मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि वायरस से मौत के दो नए मामले संभलपुर और सुंदरगढ़ जिले में सामने आए।

ओडिशा में अभी 2,243 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 3,26,507 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि यहां अभी तक कुल 70.44 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है