लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना संक्रमण के 198 नये मामले

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:03 IST

Open in App

आइजोल चार मई मिजोरम में 24 सुरक्षाकर्मियों समेत 198 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6,556 पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोरोना के नये मामलों में आइजोल जिले से 148, सियाहा से 31, कोलासिब से नौ, लुंगलेई से चार, सेरछिप और साइतुआल से दो-दो जबकि ममित और लांगलाई से एक-एक मामला सामने आया है।

कोरोना वायरस के नये मरीजों में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 22 जवानों के अलावा सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के दो जवान भी शामिल है। वहीं चार स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना के नये मरीजों में 43 ऐसे मरीज शामिल हैं जो बाहर से आये हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1427 हो गयी है जबकि 5,112 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। राज्य में 17 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

राज्य में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की अधिकारी डॉ लाल्जामी ने बताया कि सोमवार तक 2,13,526 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिसमें से 46,231 लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

राज्य सरकार ने राजधानी आइजोल और कई अन्य जिला मुख्यालयों में सोमवार से लॉकडाउन लागू करने के साथ ही नये दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

लॉकडाउन 11 मई सुबह चार बजे तक लागू रहेगा।

इस दौरान सभी जिला मुख्यालयों में शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक रात्रि कर्फ्यू भी लागू किया है।

सरकारी आदेश के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान राजधानी आइजोल और सभी जिला मुख्यालयों में तमाम धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, जिम, सामुदायिक केन्द्र, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल भी बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे