लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,974 नए मामले

By भाषा | Updated: May 14, 2021 12:35 IST

Open in App

पुडुचेरी, 14 मई पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,974 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 80,947 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे तक पिछले 24 घंटों में 30 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें 16 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 1,099 हो गई है।

संक्रमण के नए मामलों में से पुडुचेरी क्षेत्र में 1,580 मरीज मिले। इसके बाद कराईकल में 224, यनम में 152 और माहे में 18 लोग संक्रमित पाए गए।

केंद्र शासित प्रदेश में 9,148 नमूनों की जांच के बाद ये नए मामले सामने आए।

प्रदेश में अब भी 17,424 मरीज इस महामारी का इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि अभी तक 62,424 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में अकेले पुडुचेरी क्षेत्र में 18 लोगों की मौत हुई जबकि कराईकल में चार और यनम में दो लोगों की मौत हुई।

निदेशक ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1,088 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

मोहन कुमार ने बताया कि अभी तक 33,435 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 19,796 कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य सचिव टी अरुण ने एक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्र ने पुडुचेरी स्वास्थ्य विभाग को रेमडेसिविर की 1,000 शीशियां भेजी है।

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है