लाइव न्यूज़ :

1971 विजय स्वर्ण जयंती उत्सव : केरल में हथियारों और सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:20 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच जुलाई पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में मिली जीत के स्वर्ण जयंती उत्सव के मद्देनजर सोमवार को यहां पैंगोडे सैन्य अड्डे के कोलाचल स्टेडियम में हथियारों और अन्य सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक पैंगोडे सैन्य अड्डे के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर कार्तिक शेषाद्री ने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया।

ब्रिगेडियर कार्तिक शेषाद्री ने इस अवसर पर मौजूद सैनिकों को संबोधित करते हुए उनसे मातृभूमि की सेवा के लिए पूरे साहस और समर्पण के साथ कर्त्तव्यों का पालन करने का वचन लेने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सेना के शीर्ष अधिकारियों के अलावा उनके परिजन भी मौजूद थे।

इससे पहले 1971 की ऐतिहासिक जीत के स्वर्ण जयंती उत्सव के मद्देनजर शनिवार को नयी दिल्ली से 'स्वर्णिम विजय मशाल' यहां पैंगोडे सैन्य अड्डे पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों