लाइव न्यूज़ :

1971 विजय उत्सव : भारतीय सेना ने आगरा में ‘ एयरड्रॉप’ किया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ वर्ष 1971 में हुए युद्ध में जीत की स्वर्ण जयंती समारोह के तहत शनिवार को आगरा में ‘एयरड्रॉप’का आयोजन किया। इस युद्ध के नतीजे में पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश के नाम से स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

विमान से पैराशूट के जरिये कूदने के इस आयोजन को देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सशस्त्र बलों के अन्य 11 जवानों को समर्पित किया गया, जिनका निधन आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कन्नूर के नजदीक हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो गया था।

सेना ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘इस घटना का आज 50वां साल है, 11 दिसंबर 1971 को ही भारतीय सेना की दूसरी पैराशूट बटालियन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के तंगैल में सफलापूर्वक ‘एयरड्रॉप’ (विमान से पैराशूट की मदद से सैनिकों को युद्धक्षेत्र में उतारना) किया गया था।’’

बयान में कहा गया कि बटालियन के इस समूह का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल कुलवंत सिंह पन्नू ने 17 पैराशूट बटालियन के तोपखाने के साथ किया था और इसका मकसद उत्तर से ढाका की ओर से बढ़ रहे पाकिस्तानी सैनिकों की आपूर्ति लाइन काटना था।

सेना ने बताया कि तंगैल एयरड्राप और बांग्लादेश अभियान में शामिल पूर्व सैनिक भी आगरा में एकत्र हुए और शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के गवाह बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos