लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 197 नए मामले सामने आए, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 29, 2021 11:52 IST

Open in App

हैदराबाद, 29 जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 197 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.94 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,596 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में 28 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 38 मामले सामने आए। रंगारेड्डी और करीमनगर में क्रमश: 13 और 12 नए मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बृहस्पतिवार को 31,486 जांच के साथ अब तक 78 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,94,120 हो गयी है जबकि अब तक 2,89,987 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 2,537 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में मृत्यु दर 0.54 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 98.59 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल