लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 197 और पक्षियों की मौत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:43 IST

Open in App

जयपुर, 22 जनवरी राजस्थान में शुक्रवार को 197 और पक्षियों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक कुल 6,290 पक्षियों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य के 17 जिले बर्ड फ्लू संक्रमण से प्रभावित है।

पशुपालन विभाग के अनुसार 27 जिलों के 272 नमूनों में से 67 नमूनों की जांच में संक्रमण पाया गया है।

विभाग के रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 102 कौए, 62 कबूतर, 12 मोर एवं 21 अन्य पक्षियों की मौत हो गई। राज्य में 25 दिसम्बर से अब तक 6,290 पक्षियों की मौत हो चुकी है। इनमें 4408 कौए, 360 मोर, 539 कबूतर तथा 983 अन्य पक्षी शामिल है।

अधिकारियों के अनुसार भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान के निदेशक तथा संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक ने बताया कि जिन भी जिलों के नमूने पूर्व में एवियन एन्फ्लूएन्जा के लिये जांच में संक्रमित पाये गये हैं उन जिलों से आगे और नमूने भेजे जाने की आवश्यकता नहीं है। अन्य जिलों से आवश्यकता अनुसार जांच के लिये मृत पक्षियों के नमूने भोपाल भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पक्षियों के एवियन एन्फ्लूएन्जा निगरानी के लिये पूरे राज्य से कुल 1986 नमूने क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला (उत्तर क्षेत्र) जालंधर को तथा प्रवासी व वन्य पक्षियों के 724 ड्रोपिंग नमूने एकत्रित कर राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भोपाल को भेजे गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन