लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 19,688 नये मामले, 135 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:31 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह सितंबर केरल में सोमवार को कोविड-19 के 19,688 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42,27,526 हो गयी जबकि 135 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,631 पर पहुंच गयी। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

एक बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 28,561 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 39,66,557 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,38,782 हो गयी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, त्रिशूर में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,120 नये मरीज सामने आए। इसके बाद कोझिकोड जिले में 2205, एर्णाकुलम में 2,029, मालप्पुरम में 1,695, कोल्ल्म में 1624, पलक्कड़ में 1,569, तिरुवनंतपुरम में 1,483, अलाप्पुझा में 1,444, कन्नूर में 1,262, और कोट्टयम में 1,662 नये मामले सामने आए।

केरल के विभिन्न जिलों में इस समय 6,20,739 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 33,157 लोग अस्पतालों में हैं।

राज्य सरकार ने बताया कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए पात्र लोगों में से 75 फीसद को पांच सितंबर तक पहली खुराक दे दी गयी है, जबकि 28 फीसद को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया