लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 19,682 नए मामले, 152 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 सितंबर केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 19,682 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45,79,310 हो गई। राज्य में इसके अलावा महामारी से 152 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 24,191 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20,510 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 43,94,476 हो गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,60,046 है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,21,945 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से त्रिशूर में सर्वाधिक 3,033 नए मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 2,564, कोझिकोड में 1,735, तिरुवनंतपुरम में 1,734, कोल्लम में 1,593, कोट्टायम में 1,545, मलाप्पुरम में 1,401, पलक्कड़ में 1,378, अलाप्पुझा में 1,254 और कन्नूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 924 नए मामले सामने आए।

राज्य में कुल 4,75,103 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 22,821 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?