लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,964 नए मामले सामने आए, 28 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 23:01 IST

Open in App

चेन्नई, 11 अगस्त तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,964 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या 25,81,094 हो गई। इसके अलावा 28 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 34,395 तक पहुंच गई है। राज्य में संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद फिर से मामूली वृद्धि देखी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 1,971 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 25,26,317 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 20,382 है। नए संक्रमितों की तुलना में ठीक हुए लोगों की संख्या कम रही।

तमिलनाडु में 10 अगस्त को संक्रमण के 1,893 नए मामले सामने आए थे। इससे पहले नौ अगस्त को 1,929 और आठ अगस्त को 1,956 मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 1,62,791 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 3,91,65,548 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र