लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,961 नए मामले आए, कुल मामले 84,506 हुए

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:44 IST

Open in App

पुडुचेरी, 16 मई केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,961 नए मामले आए हैं, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84,506 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि रविवार सुबह 10 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान बत्तीस और लोगों ने वायरस के संक्रमण से दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,151 हो गई।

उन्होंने कहा कि 9,446 नमूनों की जांच के बाद 1,961 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 1,491 मरीजों को छुट्टी दी गई।

विभाग ने अब तक 9.17 लाख नमूनों की जांच की है।

केंद्र शासित प्रदेश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,666 है और 65,689 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि अब तक 33,696 स्वास्थ्य कर्मियों और 20,177 फ्रंटलाइन कर्मियों को कोविड-रोधी टीका लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक) की श्रेणी में आने वाले या 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार की श्रेणी में आने वाले 1,26,785 लोगों को टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू