लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 196 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:04 IST

Open in App

अमरावती, 23 नवंबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 196 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,71,567 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी। बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,429 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 242 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 20,54,979 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,159 हो गई है। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों में कृष्णा जिले में सर्वाधिक 34 नए मामले सामने आए। कृष्णा जिले में ही कोविड-19 के कारण एक मरीज की मौत हुई। इसके बाद चित्तूर जिले में 29, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिले में 21-21 मामले, विशाखापत्तनम में 19, पूर्वी गोदावरी में 16, एसपीएस नेल्लोर में 12 जबकि श्रीकाकुलम और विजयानगरम जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 11-11 नए मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया