लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड-19 के 1,957 नये मामले, चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 4, 2021 22:51 IST

Open in App

कोलकाता, चार अप्रैल पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 1,957 नये मामले सामने आये, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,93,615 हो गई। वहीं, चार और मरीजों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 10,344 हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।

कोलकाता में कोविड-19 के सबसे अधिक 634 नये मामले सामने आए, इसके बाद उत्तर 24 परगना में 462 और हावड़ा में 174 नये मामले सामने आये।

महानगर में दो और मरीजों की मौत हुई जबकि पश्चिम बर्धमान और उत्तर 24 परगना जिले एक-एक मरीज की मौत हुई।

राज्य में वर्तमान में 10,153 उपचाराधीन मामले हैं, जबकि अभी तक 5,73,118 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। आज 644 मरीज ठीक हुए।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर 96.55 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 92.78 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिसमें पिछले 24 घंटे में की गई 26,768 जांच शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब