लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1957 नये मामले सामने आये, 28 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:15 IST

Open in App

चेन्नई, दो अगस्त तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में मामूली वृद्धि के बाद सोमवार को इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गयी और प्रदेश में आज 1957 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2563544 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि 29 जुलाई के बाद से दैनिक संक्रमण की संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी । रविवार को प्रदेश में 1990 नये मामले सामने आये थे ।

इसके अनुसार प्रदेश में महामारी के कारण 28 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 34,130 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,068 लोग ठीक हुये हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 25,09,029 पर पहुंच गयी है ।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में फिलहाल 20,385 मरीज उपचाराधीन हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक 3,77,50,115 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं