लाइव न्यूज़ :

ठाणे में कोविड-19 के 1,949 नए मरीज, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 20, 2021 09:56 IST

Open in App

ठाणे, 20 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,949 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,84,317 हो गई है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

इस संक्रामक रोग से आठ और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6,370 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.24 प्रतिशत है।

अभी तक 2,64,590 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिससे संक्रमण से ठीक होने की दर 93.06 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब भी 13,357 मरीजों का उपचार चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में इस वैश्विक महामारी के मामले बढ़कर 47,200 हो गए हैं जबकि 1,208 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पालघर के जौहर में दभोसा में स्थित एक आश्रम स्कूल के अधीक्षक की नासिक में इलाज के दौरान संक्रमण से मौत हो गई। वह जौहर में स्थित तीन आश्रम स्कूलों के उन 79 लोगों में से एक थे जो पिछले हफ्ते संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो