लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,948 नए मामले, 67 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:54 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 जुलाई ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,948 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,61,934 हो गई। वहीं 67 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,308 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पृथकवास केंद्रों से 1,120 नए मामले सामने आए हैं और बाकी 828 मामले संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद सामने आए।

खुर्दा जिले से सबसे ज्यादा 480 मामले सामने आए। भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। वहीं इसके बाद कटक से 279 और जाजपुर से 115 मामले सामने आए।

वहीं खुर्दा में ही सबसे ज्यादा 20 मरीजों की मौत हुई।

ओडिशा में फिलहाल 19,623 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 9,36,950 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक टीके की 1.47 करोड़ खुराक दी गई है, जिनमें से 1.21 लाख खुराक बुधवार को दी गई। अब तक 8,699 गर्भवती महिलाओं को भी टीके की खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित