लाइव न्यूज़ :

भारत में 19,467 लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली आँकड़े

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर पुलिस सुरक्षा पाने वाले लोगों की अधिकतम संख्या पश्चिम बंगाल, पंजाब, बिहार और जम्मू-कश्मीर में है। भारत भर में पुलिस सुरक्षा पाने वाले लोगों की संख्या 2019 में 19,467 थी जो वर्ष 2018 की तुलना में लगभग नौ प्रतिशत कम है ।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि इसके अलावा, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, न्यायाधीशों, नौकरशाहों आदि के लिए 2018 और 2019 में सुरक्षा कर्मियों की संख्या स्वीकृत क्षमता से लगभग 35 प्रतिशत अधिक है।

ब्यूरो ने एक जनवरी, 2020 तक अद्यतन किए गए पुलिस संगठनों के अपने नवीनतम आंकड़ों में बताया कि भारत भर में पुलिस सुरक्षा पाने वाले लोगों की संख्या 2019 में 19,467 थी और 2018 में 21,300 थी, यानि 1,833 (या 8.7 प्रतिशत) की कमी आई।

डेटा के मुताबिक, 2019 में सुरक्षा ड्यूटी के लिए स्वीकृत पुलिस कर्मियों की संख्या 43,556 थी, जबकि 66,043 कर्मियों को लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।

उसमें बताया गया है कि 2018 में, स्वीकृत संख्या 40,031 थी, जबकि 63,061 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

आंकड़ों के अनुसार, 2019 में पश्चिम बंगाल में अधिकतम 3,142 लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी, इसके बाद पंजाब में 2,594, बिहार में 2,347 और जम्मू-कश्मीर में 1,184 लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी।

उसमें बताया गया कि 2018 में, बिहार में सबसे अधिक 4,677 लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली थी, इसके बाद पश्चिम बंगाल में 2,769, पंजाब में 2,522 और जम्मू-कश्मीर में 1,493 लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली थी।

हालांकि, दिल्ली में 2018 में सुरक्षा पाने वालों की संख्या 503 और 2019 में 501 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान