लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 19,445 नए मामले, 134 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:41 IST

Open in App

कोलकाता, 10 मई पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 से 134 और मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 19,445 नए मामले आए।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये मामले गत 24 घंटे के दौरान 62,186 नमूनों की जांच में आए हैं। इस प्रकार राज्य में संक्रमण की दर 31.26 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

राज्य में इस समय 1,26,663 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के आने के साथ ही पश्चिम बंगाल में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या भी 10 लाख के पार यानी 10,12,604 हो गई है।

राज्य में 12,461 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान राज्य में 18,675 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे ठीक होने की दर 86.26 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल