लाइव न्यूज़ :

‘एम्फोटेरिसिन बी’ की 19,420 शीशियां विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को दी गई : गौड़ा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने ‘एम्फोटेरिसिन बी’ की 19,420 अतिरिक्त शीशियां विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों तथा केन्द्रीय संस्थानों को दी है।

‘एम्फोटेरिसिन बी’ का इस्तेमाल ‘म्यूकरमाइकोसिस’ के उपचार के लिए किया जाता है। इसे ‘ब्लैक फंगस’ भी कहा जाता है। यह एक दुर्लभ गंभीर संक्रमण है, जो कोविड-19 के कई मरीजों में पाया जा रहा है। इससे नाक, आंख, साइनस और कई बार मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंच सकता है।

केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘एम्फोटेरिसिन बी’ की 19,420 अतिरिक्त शीशियां विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों तथा केन्द्रीय संस्थानों को दी गई हैं।’’

इन 19420 शीशियों में से गुजरात को 4,640, महाराष्ट्र को 4,060, आंध्र प्रदेश को 1,840, मध्य प्रदेश को 1,470, राजस्थान को 1,430, उत्तर प्रदेश को 1,260, कर्नाटक को 1,030 शीशियां दी गई है।

इससे पहले सरकार ने 21 मई को ‘एम्फोटेरिसिन बी’ की 23,680 शीशियां विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह