लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,942 नए मामले आये, 24 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 13:31 IST

Open in App

पुडुचेरी, 13 मई केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,942 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,973 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक के आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 24 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,069 हो गयी है।

नए मामलों में सिर्फ पुडुचेरी क्षेत्र से ही 1,550 मामले हैं जबकि कराईकल से 227 मामले और यानम से 123 और माहे से 42 मामले हैं।

9,292 मरीजों की जांच के दौरान 1,942 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमण दर 20.89 प्रतिशत है।

राज्य में वर्तमान में 16,568 मरीजों का उपचार चल रहा है जिसमें 2,203 मरीजों का इलाज अस्पताल में जबकि 14,365 लोग घर पर पृथक-वास में उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी क्षेत्र में 18 और लोगों की मौत हुई है जबकि कराईकल में तीन, यानम में दो और माहे में एक व्यक्ति ने संक्रमण से दम तोड़ा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत और ठीक होने की दर 77.67 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 8.89 लाख नमूनों की जांच हुई है जिसमें से 7.95 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

मोहन कुमार ने कहा कि अब तक 33,320 स्वास्थ्यकर्मियों और 19,696 अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

उन्होंने बताया कि 60 साल या उससे अधिक उम्र या गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक उम्र के 1,24,729 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं