लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में संक्रमण के 1942 नए मामले, 52 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:36 IST

Open in App

देहरादून, 28 मई उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 1942 नए मरीज मिले जबकि 52 अन्य मरीजों की महामारी से मौत हो गई, वहीं ब्लैक फंगस से पीड़ित छह और मरीज सामने आए ।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 325425 हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक ताजा मामलों में सर्वाधिक 421 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 295, नैनीताल में 204, उधमसिंह नगर में 167, टिहरी में 154, अल्मोड़ा में 132 और चमोली में 103 मामले सामने आए ।

इसके अलावा, मौत के नए मामलों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 6261 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33994 है जबकि 279516 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस के छह और मामले सामने आने से अब तक इस रोग से पीड़ित 161 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 14 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?