लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के केरल में 19,352 और कर्नाटक में 889 सिक्किम में 54 नए मामले

By भाषा | Updated: September 18, 2021 20:04 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/गंगटोक, 18 सितंबर कोविड-19 के केरल में 19,352 और कर्नाटक में 889 तथा सिक्किम में 54 नए मामले सामने आए हैं।

केरल में शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली और संक्रमण के 19,352 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,88,840 हो गई। वहीं 143 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 23,439 हो गई।

राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 23,260 नए मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि राज्य में अब तक 42,83,963 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 1,80,842 मरीजों का उपचार चल रहा है। मंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक टीके की खुराक के लिए पात्र आबादी में से 88.94 फीसदी को टीके की पहली जबकि 36.67 फीसदी को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

वहीं कर्नाटक में शनिवार को संक्रमण के 889 नए मामले सामने आए और 14 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,67,083 और मृतकों की संख्या बढ़कर 37,587 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में अब तक 29,13,713 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 15,755 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सिक्किम में संक्रमण के 54 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,893 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

वहीं इस अवधि में संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं होने के मृतकों की कुल संख्या 379 बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता