लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 1935 नए मामले, संक्रमण दर 2.64 प्रतिशत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1935 नए मामले आए और संक्रमण दर भी घटकर 2.64 प्रतिशत हो गयी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण से 47 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9981 हो गयी।

शहर में तीन दिसंबर से सात दिसंबर के बीच संक्रमण दर में लगातार गिरावट दर्ज की गयी और इस दौरान यह क्रमश: 4.96 प्रतिशत, 4.78 प्रतिशत, 4.2 प्रतिशत, 3.68 प्रतिशत और 3.15 प्रतिशत रही। हालांकि, आठ दिसंबर को यह 4.23 प्रतिशत हो गयी और नौ दिसंबर को 3.42 प्रतिशत और 10 दिसंबर को 2.46 प्रतिशत हो गयी। इसके बाद 11 दिसंबर को यह 3.33 प्रतिशत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के नए बुलेटिन के मुताबिक एक दिन पहले 73,413 जांच की गयी, जिसमें संक्रमण के ये नए मामले आए। इसमें आरटी-पीसीआर तरीके से 32,578 जांच की गयी।

बुलेटिन में कहा गया कि शहर में 17,373 मरीजों का उपचार चल रहा है और एक दिन पहले उपचाराधीन मरीजों की संख्या 18,676 थी। नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 6,05,470 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे